भास्कर न्यूज | सरायकेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली ने नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को मलेरिया के प्रति सचेत रहने का संदेश िदया। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला परिसर से निकाली गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समीर, डॉक्टर विशाल, बीपीएम रवि कुमार, क्लर्क सोनामनी बास्के, एमपीडब्ल्यू श्यामसुंदर, विष्णु कांत, एमपीडब्ल्यू मनमोहन व सभी एएनएम और सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर समीर कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया जोन चिन्हित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी की जाती है। इसमें जागरूकता कार्यक्रम के अलावे डीडीटी का छिड़काव आदि शामिल है। उन्होंने लोगों से कहा कि बरसात से पूर्व मलेरिया चिन्हित क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव कर लिया जाएगा।


