विश्व सनातन धर्म सभा की बैठक में किए कई विचार

अमृतसर| विश्व सनातन धर्म सभा की बैठक लुधियाना के एक होटल में हुई। यह बैठक सभा के सदस्य ने प्रधान अश्विनी सेखड़ी के साथ की। भाजपा के श्री निवासलु संगठन मंत्री पंजाब के सहयोग से की बैठक में कई सदस्य पहुंचे। इस बैठक में सर्वसम्मति से पास किया कि जरूरतंमद लोगों की सेवा की जाए। वहीं जो बच्चे पढ़ने में तेज हैं उन्हें स्कूल और कालेजों में फ्री शिक्षा दिलाई जाए ताकि वह पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। इस मौके पर देवी दयाल, राज नंबरदार, गुलशन महाजन, बुधिश अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुनील भारद्वाज, शिव कल्याण, अमित अरोड़ा, राजेंद्र शर्मा, सुनील छाबड़ा के अलावा कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *