दारू| विष्णुगढ़ थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं संचालन कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा के आयोजन और प्रतिबंधित चलंत डीजे को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। सरकार द्वारा पूजा के आयोजन को लेकर दिए गए निर्देशों के संबंध में अंचल अधिकारी ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


