केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास ) चतरा विधान सभा चुनाव जितने के बाद अब चतरा में अपनी सियासी हैसियत का विस्तार करना चाहती है। इसकी शुरुआत पार्टी ने शनिवार को चतरा में नव संकल्प महासभा अभिनंदन सह मिलन समारोह आयोजित कर की है। इस समारोह में पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। चुनाव के बाद चिराग पासवान की यह पहली सभा है । कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो के अलावा जमुई सांसद सह झारखंड प्रदेश प्रभारी अरुण भारतीय, प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान, सह प्रभारी कुमार शोरभ शामिल थे। कार्यक्रम में भीड़ देख कर चिराग पासवान गद गद नजर आए और उन्होंने मंच पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले समाज सेवी प्रेम सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी को मजबूत और विस्तार के लिए ऐसे ही मजबूत समजा सेवी को जोड़ने की बात कही । पार्टी चतरा विधान सभा जीतने के बाद झारखंड में लोक सभा के चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी लोक सभा चुनाव में चतरा सीट का दावा करेगी। हालांकि लोजपा के लिए एनडीए गठबंधन से चतरा सीट लेना मुश्किल होगा। क्योंकि हाल ही में लोक सभा चुनाव में भाजपा ने चतरा लोकसभा जीत कर जीत की हैट्रीक की है। भाजपा चतरा सीट छोड़ना नहीं चाहेगी। लेकिन एनडीए गठबंधन में लोजपा को यह सीट मिल जाती है तो आश्चर्य की बात नहीं होगी। जब लोजपा का झारखंड ही नहीं बल्कि चतरा में जनाधार न के बराबर था। पार्टी की मजबूत संगठनात्मक ढांचा भी नहीं था। फिरभी लोजपा को एनडीए गठबंधन से विधान सभा चुनाव में चतरा सीट मिली। चतरा में लोजपा का अपना विधायक होने से यहां पार्टी मजबूत होगी। इस पर पार्टी अपना संगठन विस्तार में काम कर रही है। ऐसे में चिराग पासवान और उनकी पार्टी एनडीए नेतृत्व पर चतरा सीट के लिए कितनी मजबूती के साथ दावा कर पाएगी, यह कहना मुश्किल है।


