वीआईपी:उप राष्ट्रपति-सीएम जिस रूट से गुजरेंगे वहां 20 मिनट पहले बंद होगा ट्रैफिक

रविवार को यदि आप शहर में कहीं जा रहे हैं तो वीआईपी रूट्स पर जाने से बचें। इसका कारण है कि रविवार को शहर में कई वीआईपी रहेंगे। इनमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल रहेंगे। उपराष्ट्रपति रविवार को सुबह 10.50 बजे और सीएम मोहन यादव सुबह 10:30 बजे आएंगे। इस दौरान यह वीआईपी जिस रूट्स से गुजरेंगे वहां 20 मिनट पहले ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीआईपी का रूट्स पर जाने से बचें। शनिवार को सुबह उपराष्ट्रपति के रूट पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए रिहर्सल की। इसके लिए 1500 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। इस दौरान बाड़े पर कारकेड के रुकने के लिए जगह की समस्या आई तो वाहनों को सड़क पर पार्क किया गया। अब वीआईपी के प्रोग्राम के दौरान कारकेड के वाहन दौलतगंज में ही रुकेंगे। उप राष्ट्रपति 10:15 बजे आएंगे टाइमिंग: रविवार को सुबह 10.15 बजे आएंगे। प्रात: 11.25 बजे महाराज बाड़ा पर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: 11.45 बजे जेयू में श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। इसके बाद वह जयविलास पैलेस जाएंगे। यहां से दोपहर 2 बजे महाराजपुरा रवाना होंगे। सीएम 10:30 बजे आएंगे टाइमिंग: सुबह 10:30 बजे आएंगे। वे उपराष्ट्रपति की आगवानी एयरपोर्ट पर 10:55 पर करेंगे। दोपहर 3 बजे जेयू में युवाओं से संवाद करेंगे। शाम 4:30 बजे किले पर शास्त्रीय बैंड की समवेत में शामिल होंगे। शाम 5:50 बजे तानसेन समारोह का उदघाटन करेंगे। रात 8.30 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे। उप राष्ट्रपति का रूट मुख्यमंत्री का रूट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *