वीएसके पोर्टल में पंजीयन न करने वाले शिक्षकों को इस माह नहीं मिलेगा वेतन

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर जिले के जिन शिक्षकों ने अब तक विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन और आपार आईडी निर्माण नहीं किया, उन्हें इस माह का वेतन नहीं मिलेगा। डीईओ ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे शिक्षकों का वेतन आहरण न किया जाए। पत्र में स्पष्ट किया कि वीएसके पोर्टल में पंजीयन और उपस्थिति अपडेट में हो रही देरी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता और प्राचार्य की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य है। 2 फरवरी को होने वाली कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्य सचिव द्वारा वीएसके पंजीयन और उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी। डीईओ ने सभी बीईओ को शत-प्रतिशत पंजीयन और आपार आईडी निर्माण पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वीएसके पोर्टल (विद्या समीक्षा केंद्र) स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग का वेब पोर्टल है। इसका उद्देश्य शिक्षक और छात्र प्रदर्शन ट्रैक करना और शैक्षिक डेटा का विश्लेषण करना है। यह पोर्टल छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में लागू है। इससे विभाग को डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद मिलती है। शिक्षक और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) एप्लीकेशन में अभी तक शत-प्रतिशत पंजीयन नहीं हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी (जेडी और डीईओ) को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर सभी शिक्षक और छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *