इस सप्ताह लगातार तीन दिन छुट्टी है। शुक्रवार को 15 अगस्त है और अगले दिन शनिवार को जन्माष्टमी है। इसके बाद रविवार की छुट्टी है। इस छुट्टी में लोग बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं। लोग ट्रेन में सफर करना चाह रहे हैं, लेकिन अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। 13 से 17 अगस्त तक लंबी रूट की अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग है। कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि रूटों की है। इन रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इधर, प्लेन का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। झारखंड टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने कहा कि इन्क्वायरी काफी ज्यादा आ रही है। ट्रेनों का टिकट उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है। लोगों को स्टेशनों में लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। लोग दार्जीलिंग, गैंगटोक, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों में ज्यादा जाना पसंद कर रहे हैं। दृष्टि ट्रैवल्स के संचालक शैलेश अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली, मुंबई जाने वाले पैसेंजर की संख्या काफी ज्यादा है। प्रति दिन 50 से ज्यादा इन्क्वायरी आ रही है। 13 से 15 अगस्त तक प्लेन का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। तपस्विनी एक्सप्रेस, राजधानी, स्वर्ण जयंती सभी ट्रेनों में वेटिंग 14 अगस्त स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस व 18309 संबलपुर-जम्मूतवी के सभी क्लास में वेटिंग है। राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 50 से ऊपर वेटिंग है। झारखंड संपर्क क्रांति में भी वेटिंग है। 15 अगस्त को रांची-दिल्ली गरीब रथ में 100 से ज्यादा वेटिंग है, वहीं झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सभी क्लास में वेटिंग चल रही है। 16 अगस्त को ट्राजधानी एक्सप्रेस में और जम्मूतवी में भी सभी क्लास में लंबी वेटिंग है। 18 को भी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों व दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। 14 अगस्त को गया एलटीटी में सभी क्लास में वेटिंग है। 15 अगस्त को हटिया एलटीटी सुपर में भी सभी क्लास में वेटिंग लिस्ट लंबी है। स्लीपर में वेटिंग 70 से ज्यादा है। प्लेन का किराया भी बढ़ा हुआ है दिल्ली के लिए 13 से 15 अगस्त तक किराया ~6000, मुंबई के लिए 13 अगस्त का किराया ~8300, 14 अगस्त का ~9000, बेंगलुरु का किराया 13 व 14 अगस्त को ~7.5 हजार और 17 अगस्त को ~10 हजार हो चुका है। रांची से वाराणसी का किराया 13 अगस्त को 9.5 हजार और 14 अगस्त को ~8.4 हजार है। शुक्रवार को 15 अगस्त, अगले दिन जन्माष्टमी, रविवार तो अपना है…


