नेमरा में चार हे​लीपैड तैयार, घर के 300 मीटर दायरे में की गई बैरिकेडिंग

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हिंदी और संथाली भाषा में कार्ड छपवाए गए हैं, जिसका वितरण शुरू हो गया है। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों को कैबिनेट सचिवालय निमंत्रण पत्र भेजेगा। वहीं राज्य के लोगों को झामुमो जिला कमेटी ने कार्ड भेजना शुरू कर दिया है। इधर, प्रशासन ने नेमरा में गुरुजी के पैतृक घर के 300 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। वहां सिर्फ वीआईपी ओर करीबी लोगों को ही जाने की अनुमति है। कार्यक्रम में वीपीआई लोगों के लिए चार हैलीपैड बनाए गए हैं। तीन हैलीपैड घर के निकट बनाए गए हैं जबकि एक हैलीपेड लुकईटांड़ रोड पर है। वीआईपी के लिए अलग से पार्किंग… एक पार्किंग तीन किमी दूर लुकईटांड़ के पास बनाई गई है। अधिकतर लोगों की गाड़ियां यहीं रहेंगी। वहीं वीआईपी के लिए एक किमी दूर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 300 ई-रिक्शा की भी व्यवस्था… वीआईपी को छोड़कर कोई भी गाड़ी कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाएगा। इसके लिए लुकई टांड़ के पास 300 ई-रिक्शा की व्यवस्था होगी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर ले जाएगी। गोला से सिल्ली मोड़ तक सड़क… लोगों को नेमरा जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए गोला से सिल्ली मोड़ तक नई सड़क बनाई जा रही है। वहां से नेमरा जाने वाली सड़क की मरम्मत की जा रही है। पांच पंडाल, इनमें एक वीआईपी पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें कम्युनिटी हॉल के पास एक वीआईपी पंडाल है। चार जगह गुरुजी की तस्वीर लगाई जा रही है, जहां लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। नौ आईपीएस और 40 डीएसपी तैनात…नेमरा में श्राद्ध-कर्म के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए नौ आईपीएस और 40 डीएसपी को तैनात किया गया है। ये आईपीएस 14 से 16 अगस्त तक तैनात रहेंगे। वहीं 40 डीएसपी 12 से 17 अगस्त तक रहेंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जानिए…कहां क्या है तैयारी बिरसाइत पंथ के अनुयायी नेमरा पहुंचे बिरसाइत पंथ के अनुयायियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए की विशेष प्रार्थना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *