वीकेआई रोड नम्बर 14 पर दो फैक्ट्रियों में भीषड आग:थिनर के गोदाम के पास लगी दो फैक्ट्रियों में आग,12 से अधिक दमकल मौके पर मौजूद

जयपुर के वीकेआई रोड नम्बर 14 पर स्थित गत्ते और पानी की टंकी की दो फैक्ट्री में एकाएक भीषण आग लगी। आग की जानकारी मिलने पर वीकेआई पुलिस और फायर अधिकारी दकमल के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों फैक्ट्री से आग की बड़ी-बड़ी लपटे बाहर आने लगी। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पानी और फॉम लेकर पहुंची। सीएफओ ग्रेटर गौतम लाल ने बताया कि आज सुबह 6.40 पुलिस कंट्रोल रूम से आग लगने की जानकारी मिली। जिस पर वीकेआई से 5 गाड़ियां,बनीपार्क से 2 गाड़ियां,बिंदायका से 2 गाड़ियां और घाटगेट से तीन गाड़ियां मौके पर बुलाकर आग को कंट्रोल करने का काम कर चला रहा है। सुबह 8.30 तक लगभग आग को कंट्रोल करने में टीम को सफलता मिली हैं। अभीभी कई जगह से धुआं आने पर उसे पूरी तरह से बुझाने में टीमें लगी हुई हैं। थिंनर गौदाम था पास हो सकता था बड़ा हादसा-मौके पर पहुंची दमकल की टीम को लोगों ने बताया कि आग लगने वाली दोनों फैक्ट्री में से एक में गत्ता और दूसरी फैक्ट्री में पानी की टंकी बनती हैं। लेकिन इस दोनों फैक्ट्री के पास में थिनर का भी गोदाम हैं अगर आग की लपटें उस तक पहुंच गई तो बड़े इलाके में आग लग सकती हैं। जिस पर फायर की एक टीम ने मौका बदला और थिनर की फैक्ट्री खुलवाकर उस में पानी का छिडकाव करते रहे जिस से आग की हीट से भी होई नुकसान फैक्ट्री को नहीं हो। इलाके की पूरी लाइटें बंद करवा दी गई साथ ही लोगों को फैक्ट्रियों से दूर कर आग बुझाने में टीमें लगी रही। गत्ते की फैक्ट्री में शॉट सर्किल से लगी थी आग-मौके पर मौजूद मुकेश बिहारी ने बताया कि गत्ते की फैक्ट्री में आग शॉट सर्किल से लगी जिस के बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, आज उस के बाद पास की पानी की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री तक फैल गई। यहां पर प्लास्टिक का मैटेरियल होने पर आग और अधिक विकराल हो गई। दमकल को सूचना देने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *