वीडियो वायरल हुआ तब हुई कार्रवाई:अवैध उत्खनन कर रहीं दो पनडुब्बी जलाईं, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त

खनिज, वन विभाग और पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से ग्राम तिलेथा, गोविंदनगर, खेरोनाघाट, पाली और फॉरेस्ट क्षेत्र के कई हिस्सों में सिंध नदी किनारे दबिश दी। रेत का उत्खनन कर रहीं दो पनडुब्बियों को आग लगाई। साथ ही रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर गोराघाट थाने में रखवाया। मंगलवार शाम सिंध नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया वीडियो तिलेथा घाट का था, बुधवार को वन विभाग और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दो पनडुब्बियां जलाकर नष्ट की और रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त कर गोराघाट थाने में जमा कराया गया। ग्रामीणों का कहना है जहां कार्रवाई की गई, वहां से महज तीन किमी दूर गोविंदनगर में दिन-रात रेत का उत्खनन जारी है, लेकिन वहां न वन विभाग पहुंचा, न माइनिंग विभाग। जिस स्थान पर पनडुब्बियां जलाई, वह सिर्फ वायरल वीडियो के कारण था, जबकि असली उत्खनन अन्य स्थानों पर लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *