मनरेगा से बनी योजना वीबी-जीरामजी (विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) को लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू इसमें शामिल हुए। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। किरण रिजिजू प्रेस वार्ता भी करेंगे। लोगों को बताएंगे कि वीबी-जीरामजी मनरेगा से कैसे अच्छा है। इससे क्या फर्क आने वाला है। इसके पहले किरण रिजिजू ने हजरतगंज स्थित VVIP स्टेट गेस्ट हाउस में यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा- वीबी-जीराजजी से मजदूरों को सौ के बजाय 125 दिन काम मिलेगा। सम्मानजनक मजदूरी मिलेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए…


