वीर बाल दिवस पर सीएम साय की घोषणा:वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी अब स्कूली पाठ्यक्रम में

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अब गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान की कहानी पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर बाल दिवस के माैके पर इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणाकी। इस माैके पर सीएम ने कहा कि वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी के दाैरान सीएम ने यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाना चाहिए और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीर साहिबजादों के जीवनी पर आधारित एनिमेटेड फिल्म भी देखी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधानसभा स्पीकर डा.रमन सिंह ने खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में वीर साहिबजादों की कहानी जोड़ा जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *