वीर सपूतों के सम्मान में बैंड-बाजे संग किया भ्रमण

भास्कर न्यूज | सरदा ग्राम लावातरा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां ग्राम के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालयीन बच्चों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित देश के वीर सपूतों को स्मरण करते हुए उनके सम्मान में जयघोष के साथ बैंड-बाजे सहित प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थलों तक पहुंची। ग्राम के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। सर्वप्रथम हाई स्कूल परिसर में प्राचार्य राकेश पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच सुनीता साहू, पशु औषधालय में केजू राम यादव, पोस्ट ऑफिस में बजरंगी साहू, गांधी चौक में त्रिलोचन साहू, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में संतु पाटिल, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में डेली भारती तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में वरिष्ठ शिक्षक हेमचंद साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयीन बच्चों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित एवं शिक्षाप्रद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों को सराहा गया। प्राचार्य राकेश पांडेय ने भी अपनी बातें रखी। वहीं मंच संचालन भुवनलाल साहू ने किया। कार्यक्रम में ईश्वर साहू, उपसरपंच गणपत साहू, अध्यक्ष सेवकराम साहू, सीताराम साहू, पंचगण सुमन ध्रुव, फूलबाई साहू, लखोमिन साहू, रेखा साहू आदि मौजूद थे। इन हस्तियों का सम्मान गणतंत्र दिवस समारोह में ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व सरपंचों, समाज प्रमुखों एवं ग्राम की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सरपंच सुनीता साहू एवं पंचायत पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सरपंच मुखीराम साहू, सरजूराम साहू, साहबदास कुर्रे, श्यामलाल साहू एवं सीताबाई कुर्रे को सम्मानित किया गया। साथ ही इसी क्रम में ग्राम के 14 समाज प्रमुखों हरिशंकर तिवारी, योगेश्वर वैष्णव, घसियाराम साहू, दयाराम कुर्रे, बालाराम ध्रुव, रंजीत यादव, रामसोहागिन निषाद, कृष्ण कुमार धीवर, द्वारिका निर्मलकर, शत्रुहन चौहान, खिलावन सेन, पुनाराम पाटिल, पुरुषोत्तम कौशिक, राघव विश्वकर्मा का सम्मान किया गया।ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *