भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डॉ. कर्मजीत सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेडिटेशन टू मार्टर्डम: द लिगेसी ऑफ श्री गुरु तेग बहादर जी’ का विमोचन सोमवार को किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब की सभी यूनिवर्सिटियों के वाइस-चांसलरों और राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थित कॉलेजों के प्रिंसिपलों की एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की। राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह के अलावा पंजाब की सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटियों के कुलपति, सीमावर्ती जिलों के कॉलेज प्रिंसिपल और वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे। पुस्तक विमोचन के बाद डॉ. कर्मजीत सिंह ने राज्यपाल का आभार जताया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।


