झालावाड़| शहर की मास्टर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर सीताराम दास विकास समिति के सदस्यों ने शनिवार को बारां शाहबाद में काटे जा रहे 1 लाख 20 हजार पेड़ों के लिए विरोध प्रकट किया है। इस मौके पर समिति के नंदलाल गुप्ता, श्याम विजयवर्गीय, राजेश गुप्ता, भंवरसिंह झाला, महेश सेन, मनीष शर्मा, लोकेश मालव मौजूद थे। समिति के लोगों ने कहा कि ये प्लांट किसी अन्य जगह स्थानांतरित किया जाना चाहिए।


