झालावाड़| परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रदेश सहित देशभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी सहित अभिभावक, अध्यापक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। जिले में परीक्षा पर चर्चा के काफी अधिक आवेदन हुए हैं। यहां पर 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। जबकि झालावाड़ जिले का लक्ष्य 60052 विद्यार्थियों का था, लेकिन लक्ष्य से काफी अधिक विद्यार्थियों ने पीएम से परीक्षा पर चर्चा के लिए रूचि दिखाई है।


