भास्कर न्यूज | खड़गपुर ग्वालतोड़ थाना के पाथरपाड़ा अंचल के बनकाटा गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव उसके कमरे से फंदे से लटकते अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुमित्रा माल (60 वर्ष) है। परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो सका। वहीं, मृतिका के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रोग से ग्रस्त थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


