भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम के जंगलमहल जूलॉजिकल पार्क में पहली बार कृत्रिम तरीके से दस मोर के बच्चों ने जन्म लिया। जानकारी हो कि करीब 28 दिन पहले चिड़ियाघर के अधिकारियों ने एक बड़े थर्मोकोल के बॉक्स में बिजली का बल्ब लगाकर इनक्यूबेटर बनाया था। इनक्यूबेटर में 37.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बीच रखा गया था। इनक्यूबेटर में मोर के 25 अंडों को रखा गया। करीबन 28 दिनों बाद 25 अंडे मे से 10 अंडो से कृत्रिम तरीके से मोर के बच्चों ने जन्म लिया। नवजात मोर के बच्चे टिड्डे खाना पसंद करते हैं। टिड्डे पकड़ने के लिए चिड़ियाघर के एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। इनक्यूबेटर में अभी भी 15 अंडे हैं। वन विभाग का दावा है कि 25 अंडे में से दस अंडे से बच्चे निकले है ,बाकी अंडे से भी बच्चे निकलेंगे। क्या है इनक्यूबेटर : इनक्यूबेटर एक ऐसा उपकरण है जो एक नियंत्रित वातावरण प्रदान करता है, आमतौर पर स्थिर तापमान, आर्द्रता और कभी-कभी सीओ टू के स्तर को बनाए रखता है, जिसका उपयोग जैविक नमूनों, संस्कृतियों, या भ्रूणों के विकास और विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह कोशिकाओं, ऊतकों या अंडों को सेने के लिए अनुकूल स्थितियां बनाता है। झाड़ग्राम के डीएफओ उमर इमाम ने बताया कि “जंगल से घिरे पार्क में पशु, पक्षी और अन्य जीवों का प्राकृतिक प्रजनन हो रहा है।


