पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में कार का पहिया फंसा

भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम शहर के रघुनाथपुर इलाके में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे में एक कार का पहिया फंस गया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हुआ। हालांकि इस दौरान किसी भी शख्स के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। लेकिन स्थानीय लोगों ने झाड़ग्राम नगरपालिका के उन्नयन कार्यों को लेकर सवाल खडे़ किये गये। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले सड़क के किनारे पानी के पाइप बिछाने के लिये झाड़ग्राम नगरपालिका की ओर गड्ढा खोदा गया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को बंद भी कर दिया गया था। शहर में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जमीन गीली और नरम हो गयी थी। इस दौरान इलाके से गुजर रही कार का पहिया गड्ढे में जा फंसा। इलाके के लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को ठीक तरह से नहीं भरा गया। अगर गड्ढे को मिट्टी से भरा गया होता तो गड्ढे नहीं होते। इस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, कभी भी कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद झाड़ग्राम नगरपालिका के प्रशासनिक अधिकारी इलाके में पहुंचकर परिस्थिति को सामान्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *