धालभूमगढ़ |शनिवार को केजीबीवी स्कूल महुलीशोल धालभूमगढ़ में शनिवार को जागरूकता शिविर हुआ। आयोजन लीगल एड क्लीनिक धालभूमगढ़ की ओर से किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट जमशेदपुर और अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला के आदेश पर हुआ। शिविर में पीएलवी तारक नाथ साव और भोलानाथ साव ने बाल विवाह और नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम उम्र में शादी से बच्चियों का भविष्य खराब होता है। नशे की लत से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है।


