वृद्ध किसान की हत्या- महिला समेत 3 गिरफ्तार:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट, सिर में चोट से मौत होने का खुलासा

खंडवा में बुजुर्ग किसान की मौत के मामले में हत्या होने की पुष्टि हो गई हैं। पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में अंदरूनी चोंट पाई गई हैं। साथ ही कार्डियक अरेस्ट का खुलासा भी हुआ है। जावर थाना पुलिस ने 65 वर्षीय किसान बदन पिता मांगीलाल की मौत के मामले में कार्रवाई की हैं। दरअसल, किसान के साथ राजस्थान के भेड़ चराने वालों ने मारपीट की थी। इन गाडरियों में एक महिला भी शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद गवाहों के बयान और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी लगाई है। पुलिस ने इन लोगों को बनाया आरोपी टीआई गंगाप्रसाद वर्मा के मुताबिक, खुटफल निवासी किसान बदनसिंह का शव ग्राम पिपल्याफूल स्थित उसके गांव से बरामद किया था। शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में छगन उर्फ रामलाल पिता बालचंद उर्फ बालुसिंग निवासी राजगढ़ (म.प्र.), बलिया पिता सोंडाजी जाति रेवाडी निवासी जिला पाली राजस्थान, ईना पिता बलाजी रेवाडी निवासी जिला पाली राजस्थान को आरोपी बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *