68वीं राज्य स्तरीय कुड़ो चेम्पीयनशिप:तुषार तोमर ने जीता गोल्ड मेडल, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

अलीराजपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की 68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन सिटी स्टेडियम सागर में 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2024 तक किया गया। जिसमें तुषार तोमर ने इंदौर संभाग की और से कुड़ो प्रतियोगिता में फाइट कर अंडर -19 आयु वर्ग व वेट कैटिगरी 50 किलोग्राम में शानदर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया हैं। अब तुषार तोमर आगामी दिनों में महाराष्ट्र के खंडाला में होने वाली राष्ट्रीय कुड़ो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तुषार तोमर की जीत पर उनके माता-पिता, गुरुजन और समाज जनों ने खुशी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *