बालोद| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद ने एक असहाय वृद्ध महिला को, जो अपने घर का रास्ता भूल गई थी और कई घंटे भूखी-प्यासी भटक रही थी, सुरक्षित घर पहुंचाकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। महिला बिसौहिंन बाई ग्राम पीपरछेड़ी की थीं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें भोजन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए और सुरक्षित घर तक पहुंचाया।


