वेटर बनकर रखी नजर, फिर 400 ग्राम सोने के गहने, नकदी से भरा बैग कोट में छिपा ले गया

पक्खोवाल रोड स्थित स्टर्लिंग रिसोर्ट मैरिज पैलेस में शगुन समारोह के दौरान 400 ग्राम सोने के गहनों और नकदी की चोरी हो गई। वारदात रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुई, जिसका खुलासा करीब एक घंटे बाद 6:30 बजे हुआ। शिकायतकर्ता ज्वेलरी कारोबारी सतिंदर सिंह निवासी प्रीतम नगर ने बताया कि उनके बेटे का शगुन समारोह चल रहा था। इस दौरान सोने के गहनों और नकदी से भरा बैग उनके पिता के पास रखा हुआ था। बैग में दुल्हन की ज्वैलरी, दूल्हे के लिए बनवाए गहने व नकदी रखी हुई थी। पापा के सोफे से उठते ही आरोपी ने बैग चुरा लिया सतिंदर सिंह के मुताबिक उनके पिता सोफे पर बैठे हुए थे व बैग उनके पास में रखे हुए थे। इसी दौरान वे किसी से बात करने के लिए सोफे से उठे, तभी मौका पाकर आरोपी ने बैग चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब बैग सोफे पर नहीं मिला तो आसपास बैठे लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग देखने से इनकार कर दिया। इसके बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत मैरिज पैलेस प्रबंधन को सूचना दी और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज देखने पर चोरी की पुष्टि हुई। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी वेटर की वर्दी में काफी देर तक दूर से गहनों से भरे बैग पर नजर रखे हुए था। एक महिला ने बैग एक बुजुर्ग के पीछे रखा और खुद दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बैग उठाया, उसे अपने कोट से ढका और तेजी से बाहर निकल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *