वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन

भीलवाड़ा| जिले के कोटड़ी कस्बे महावीर भवन में विराजित आचार्य विशुद्धसागर महाराज के शिष्य मुनि अनुपमसागर एवं मुनि यतीद्रसागर महाराज से भेंटकर शुक्रवार को अजारदारान दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जयकुमार कोठारी, प्रकाश चौधरी, प्रदीप चौधरी, अजय कोठारी, सुनील कोठारी, नवीन चौधरी, महावीर सेठी, नरेश चौधरी आदि ने मुनि ससंघ के सानिध्य में भीलवाड़ा में होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया। मुनि अनुपमसागर महाराज ने कहा कि आगामी दिनों में इंदौर में होने वाले आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भीलवाड़ावासी पहुंचकर पुण्य प्राप्त करें। अध्यक्ष जयकुमार कोठारी ने बताया कि मुनि ससंघ 8 फरवरी को सुबह 32 किमी पदविहार कर शाम को यश विहार भीलवाड़ा पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *