वेल्डिंग की चिंगारियों से खाली प्लाट में लगी आग

भास्कर न्यूज|लुधियाना चीमा चौक के पास एक खाली प्लाट में वीरवार देर शाम को आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम को बुला लिया गया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले संबंधी जानकारी देते हुए इलाका निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके घर की तीसरी मंजिल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसके बाद आग की कुछ चिंगारियां घर के पिछले तरफ एक खाली प्लाट 222 नंबर में जा गिरी। शुरुआत में तो हल्की-हल्की आग थी। जोकि कुछ समय बाद फैल गई। जब आग ज्यादा फैलने लगी तो तुरंत ही दमकल विभाग की टीम को बुला लिया गया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस आग की घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन खाली प्लाट में रखा सामान जल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *