वेल्डिंग के दौरान लाइसेंसी बंदूक दुकान में ब्लास्ट:चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, एफएसएल जांच जारी, 50 से ज्यादा बंदूकें जब्त, दुकान सील

चांदनी चौक स्थित लाइसेंसी आर्म्स दुकान में सोमवार शाम शटर की वेल्डिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ दुकान में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर दुकानदार यूसुफ अली (58), वेल्डिंग करने वाला शेख रफीकुद्दीन (35), सहयोगी नाजिम (32) और ग्राहक संदीप पाटीदार (35) गंभीर रूप से झुलस गए। चारों जलते कपड़ों के साथ रोड पर भागे, जिससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। शटर पीछे करने के दौरान हुआ हादसा : स्थानीय दुकानदारों के अनुसार चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड तक फोरलेन बनना है। नगर निगम के नोटिस के बाद दुकानों के शटर पीछे किए जा रहे थे। इसी दौरान बंदूक दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका है कि वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी, हालांकि शॉर्ट सर्किट के संकेत नहीं मिले हैं। 50 से ज्यादा बंदूकें जब्त :
पुलिस ने दुकान से 50 से अधिक बंदूकें और कारतूस जब्त किए हैं। अधिकांश कारतूस खाली खोखे पाए गए हैं। कुछ छर्रे भी मिले हैं। यह भी जांच की जा रही है कि दुकान में अवैध रूप से कारतूस भरने का काम तो नहीं किया जा रहा था। बुधवार को दुकान खोलकर दोबारा जांच होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *