वेल्डिंग व रोबोटिक वेल्डिंग वर्कशॉप होंगी हाईटेक

लुधियाना| गिल रोड स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में हीरो साइकिल लिमिटेड के सीईओ आदित्य मुंजाल ने दौरा किया। आईएमसी आईटीआई के चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने आदित्य मुंजाल का स्वागत करते हुए आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान में स्थापित आधुनिक मशीनरी और प्रशिक्षण की उन्नत सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। डिप्टी डायरेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों और तकनीकी व औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में आईटीआई का व्यापक उन्नयन किया गया है। इसका उद्घाटन 3 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। दौरे के दौरान आदित्य मुंजाल ने आईटीआई के विभिन्न वर्कशॉप्स का निरीक्षण किया। इनमें सीएनसी मशीनिंग वर्कशॉप, रोबोटिक वेल्डिंग वर्कशॉप, टूल एंड डाई वर्कशॉप शामिल रहीं। इसके अलावा टाटा स्टील के सीएसआर सहयोग से अपग्रेड की गई इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप, क्रिस्टल इलेक्ट्रिक द्वारा उन्नत इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप, डाइकिन इंडिया लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से अपग्रेड की गई रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग वर्कशॉप व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीएसआर के तहत स्थापित बेसिक ट्रेनिंग लैब का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस अवसर पर आदित्य मुंजाल ने कहा कि हीरो साइकिल लिमिटेड को तत्काल 40 कुशल वेल्डरों की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *