जालंधर| वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में शामिल नगर निगम के सभी वार्डों से कौंसलरों व पार्टी प्रभारियों ने अपने-अपने वार्ड के मुद्दों की जानकारी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को दी है। मंत्री भगत ने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों की पूरी जानकारी लिखित रूप में उन्हें उपलब्ध करवाएं। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृति देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि सड़कें, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं जनता की पहली जरूरत हैं। योजनाओं के दौरान इनमें किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पार्षद मुकेश सेठी, पार्षद हरजिंदर लाडा, पार्षद रोमी वधवा, पार्षद मनीष कारलूपिया, पार्षद गुरजीत घुम्मन, पार्षद राज कुमार राजू, एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा, अतुल भगत, सौरभ सेठ, सुदेश भगत, अमन सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी, जगदीश समराय शामिल रहे।


