स्कूल की चारदीवारी के रंगों पर पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

जालंधर| लाडोवाली रोड स्थित सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए नए रंग रोगन पर पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने पंजाब सकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एजुकेशन पॉलिसी के तहत सरकारी स्कूलों को आम आदमी पार्टी के झंडे के रंग में रंगकर पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। इस स्कूल की दीवार को कुछ समय पहले ही बनाया गया था, जिन्हें पहले अलग रंगों से पेंट किया गया था पर अब नए फरमान के बाद इस स्कूल की दीवार को फिर से खर्च करके आप के झंडे के नीले-पीले रंग में रंग दिया गया है। उन्होंने कहा सीएम भगवंत मान को इंसानियत के नाते स्कूली बच्चों को जात-पात और रंग के भेद से बच्चों को नहीं बांटना चाहिए। साथ ही परगट सिंह ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि कौन से एक्सपर्ट ने यह रंग सुझाया है। जबकि सबको पता है कि वो एक्सपर्ट दिल्ली के हैं। जो पंजाब सरकार को बता रहे हैं कि कौन सा रंग करना है। उन्होंने कहा कि आज भी ज्यादातर स्कूल टीचर सड़कों पर धरना दे रहे हैं। 1159 सहायक प्रोफेसरों के जीवन को भी पंजाब सरकार ने अंधकार में डाल दिया है। पंजाब पहले ही देश के अन्य राज्यों के मुकाबले शिक्षा में पिछड़ चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *