सीवर के मैनहोल से हादसे का खतरा

जालंधर| रामामंडी से होशियारपुर को जाने वाली रोड पर सीवर मैनहोल सड़क के लेवल से नीचे हैं। ऐसे में वाहन चालकों के साथ हादसों का खतरा बना है। वहीं सड़क निर्माण के बाद कई स्थानों पर मैनहोल का लेवल सड़क की सतह से काफी नीचे रह गया है। इसके कारण सड़क के बीचों-बीच गहरे गड्ढे जैसी स्थिति बनी है। वाहन चालक अक्सर इन धंसे हुए मैनहोल को देख नहीं पाते, जिससे संतुलन बिगड़ने और गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कई बार वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों की टक्कर होने का डर रहता है। -विनय अग्रवाल, रामामंडी जालंधर| सूर्या एनक्लेव की टूटी सड़क पर गिट्टी बिछी है, लेकिन सड़क नहीं बनी है। ऐसे में वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी बनी है। यहां की सड़क पर गिट्टी (बजरी) तो बिछा दी गई है, लेकिन तारकोल नहीं डलने से गिट्टी उखड़कर बिखरने लगी है। इससे वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि निगम की सुस्ती के कारण मेन रास्ता बदहाल है, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने जल्द निर्माण पूरा करने की गुहार लगाई है। – मोहित, सूर्या एनक्लेव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *