जालंधर| श्री गुरु रविदास महाराज जी प्रकाशोत्सव पर लम्मा पिंड से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान किशनपुरा मार्केट में मंच सजाया गया। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा, रामपाल वर्मा, गुरप्रीत सिंह, देवकी नंदन ठुकराल, प्रशांत गंभीर, विक्की वर्मा, अक्षय वर्मा, जसवंत सिंह, किरणदीप सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु।


