जालंधर| थापरां मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में माघ मास के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। गौरव थापर ने जीवन में शुद्धि और संतोष का महत्व समझाया। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा, “पहला सुख निरोगी काया है।’ स्वस्थ शरीर ही निर्विघ्न भक्ति का आधार है। यदि शरीर स्वस्थ है, तभी व्यक्ति ईश्वर की भक्ति का सच्चा आनंद ले सकता है। भास्कर न्यूज | जालंधर गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में शनिवार को भक्तों द्वारा श्री शनि देव महाराज के निमित्त सामूहिक नि:शुल्क दिव्य हवन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान विवेक अग्रवाल द्वारा ब्राह्मणों के सानिध्य में वैदिक रीति-अनुसार पंचोपचार, षोडशोपचार और नवग्रह पूजन के साथ हुआ, जिसके उपरांत सपरिवार आहुतियां डाली गई। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक प्रेरणा दी। उन्होंने बरगद के पेड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि “सहनशीलता कमजोरी नहीं, बल्कि गहराई की पहचान है।’ उन्होंने समझाया कि जीवन में दुख और आंसू ही मनुष्य के भीतर करुणा को जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यात्म केवल ऊंचे आसन पर बैठने का नाम नहीं, बल्कि जीवन की चोटों और अनुभवों को समझदारी में बदलने की प्रक्रिया है। यहां श्वेता भारद्वाज, रवि भल्ला, राकेश प्रभाकर, समीर कपूर, अमरेंद्र कुमार शर्मा और अन्य गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


