वेस्ट हलके में बढ़ रहीं वारदातें स्पोर्ट्स कारोबारियों ने जताया रोष

जालंधर | महानगर के वेस्ट हलके के अंतर्गत आने वाले बस्ती नौ इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की वारदातों ने स्थानीय कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। चोरी और हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। खेल उद्योग संघ के प्रतिनिधियों में भारी रोष है। सूचना के बाद भी पुलिस के रवैया कारोबारी नेताओं ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। खेल उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, जब दुकान की छत पर खून के धब्बे पाए गए और केयरटेकर के लापता होने की सूचना दी गई, तो थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। कारोबारी नेता रविंद्र धीर, प्रेम उप्पल और अन्य व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल शाम सुंदर महाजन, परवीन आनंद, रमेश आनंद, संजय मेहंदीरत्ता और राहुल कोहली ने मांग की कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *