जालंधर| भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करने के लिए जालंधर भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। इस दौरान जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने उन्हें बधाई दी और इस नियुक्ति को भाजपा में युग परिवर्तन करार दिया। मुलाकात के बाद सुशील शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति से देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अब और अहम होगी।


