वैकल्पिक व्यवस्था नहीं:आज से 6 मार्च तक वैष्णो देवी की शालीमार सहित 6 ट्रेनें रद्द, जयपुर के रोज 1500 से अधिक यात्री 51 दिन तक रहेंगे परेशान

कोहरे के चलते इन दिनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट डिरेल हो चुका है। क्योंकि फ्लाइट्स को रनवे और ट्रेनों को सिग्नल नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में फ्लाइट और ट्रेन घंटों देरी से संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, यात्रियों को रेलवे की कमजोर प्लानिंग का खामियाजा भुगतान पड़ रहा है। क्योंकि रेलवे ने स्टेशन पुनर्विकास के चलते 15 जनवरी से मार्च माह की शुरुआत तक अलग-अलग अवधि में उत्तर पश्चिम रेलवे से जुड़ी शालीमार, पूजा सुपरफास्ट सहित 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसकी सूचना रेलवे द्वारा 13 जनवरी को दी गई। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी वैष्णवो देवी जाने वाले यात्रियों को होगी। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण 15 जनवरी से 6 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में आज से 6 मार्च तक वैष्णो देवी जाने वाली शालीमार सहित 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस आज से 6 मार्च तक (51 ट्रिप), बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 18 जनवरी से 9 मार्च तक (51 ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं, जम्मूतवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट 6 फरवरी से 6 मार्च तक (29 ट्रिप) और अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट 7 फरवरी से 7 मार्च तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी। यानी करीब 51 दिन तक जयपुर के रोज औसतन 1500 से अधिक यात्रियों को वैष्णो देवी के लिए कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। इसी प्रकार जोधपुर, चूरू से जाने वाली बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी 22 फरवरी, 1 मार्च (2 ट्रिप), जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 24 फरवरी, 3 मार्च को (2 ट्रिप) रद्द रहेगी। साबरमती-कटरा सहित 8 ट्रेनें जम्मूतवी नहीं जाएंगी जयपुर से सप्ताह में 1 दिन वैष्णवों देवी जाने वाली ट्रेन भी अलग-अलग दिन लंबे समय के लिए रद्द कर दी गई। ऐसी 8 ट्रेनें और हैं, जो मार्च महीने तक अलग-अलग दिन जम्मूतवी यानी वैष्णो देवी नहीं जाएंगी। गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी 5 मार्च तक पठानकोट तक, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल 6 मार्च तक जम्मूतवी की बजाय पठानकोट से, भगत की कोठी-जम्मूतवी 5 मार्च तक पठानकोट तक, जम्मूतवी -भगत की कोठी 6 मार्च तक जम्मूतवी की बजाय पठानकोट से, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा 19/26 जनवरी, 2/9/16/23 फरवरी, 2 मार्च को फिरोजपुर तक, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती 21/28 जनवरी, 4/11/18/25 फरवरी, 4 मार्च को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा की बजाय फिरोजपुर से और भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस 19 जनवरी से 3 मार्च तक अलग-अलग दिन भावनगर टर्मिनस से जालंधर सिटी स्टेशन तक संचालित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *