महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय ब्रह्मस्थान करौंदी में ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी के 108वें अवतरण दिवस को महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वैदिक विधाएं, वैदिक खेल, चित्रकला, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता दो श्रेणी में होगी। पहले श्रेणी में 18 साल से कम आयु के छात्र शामिल होंगे। दूसरे श्रेणी में 18 साल से अधिक आयु के छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोनों ही श्रेणी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 से 12 जनवरी तक कार्यक्रम होंगे, जिसमें 7 जनवरी को महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और रुद्राभिषेक का आयोजन कराया जाएगा। 8 जनवरी को दंत परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। वैदिक मंत्र पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा। वैदिक क्रीड़ा का आयोजन 9 जनवरी को कराया जाएगा। 10 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 11 जनवरी को चित्रकला, वैदिक संरचना प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी को अवतरण दिवस समारोह कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में शिक्षा और सामाजिक सरोकार सहभागिता के लिए कई तरह के कार्यक्रम महर्षि सामाजिक उत्थान अभियान के तहत किए जाएंगे, जिसमें नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, साइबर अपराध और अन्य समसामयिक विषय को लेकर साल भर कार्यक्रम किए जाएंगे।


