हिल स्टेशन पचमढ़ी में पिछले दिनों 4 साल की मासूम बच्ची की एक्सीडेंट में हुई मौत से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। घटना के चौथे दिन सोमवार को बच्चों और महिलाओं ने नगर में बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। नगरवासियों ने शहर में आक्रोश रैली निकाली और छावनी परिषद पहुंचे। छावनी परिषद के गेट के सामने करीब एक घंटे तक धरना देकर पार्किंग व्यवस्था की मांग की। छावनी परिषद के अधिकारी नितिन श्रीवास को पत्र देकर चेतावनी दी कि 21 दिन में पार्किंग स्थल की व्यवस्था सुधारी जाए नहीं तो जनता आंदोलन करेगी। रैली और धरने में राजनीतिक दलों की कोई भूमिका नहीं रही। लोगों ने मांग की कि नगर के निजी वाहन, जिप्सी एवं कारों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाए, जिससे कि स्थानीय जनता को समस्या न हो और नगर का यातायात भी सुगमता से चले। पत्र में ये रहे बिंदु देखें आक्रोश रैली के दौरान ली गई तस्वीरें…


