मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई शाजापुर की मासिक बैठक और पारिवारिक मिलन समारोह लखमनखेड़ा हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। बैठक में वैश्य घटकों के परिवारजनों को अधिक से अधिक संगठन का आजीवन सदस्यता दिलाई जाने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं नगर के वैश्य परिजनों की एक जनगणना स्मारिका तैयार करने हेतु प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 8 फरवरी 2025 को संगठन के संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। शिविर संयोजक विकास जैन बंटी को और सह संयोजक गुलाब गुप्ता को मनोनीत किया गया। साथ ही महिला इकाई की जिलाध्यक्ष गायत्री विजयवर्गीय ने 31 मार्च गुड़ी पड़वा वैश्य उत्पत्ति दिवस पर भी पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।


