वैन और बाइक की टक्कर में 2 युवक घायल:एक की हालत गंभीर, तेज रफ्तार के कारण हादसा

शिवगंज रीको एरिया में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोपहर 2 बजे पालड़ी जोड़ ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक वैन के इंजन में फंस गई। हादसे में बाइक सवार युवक वैन के कांच से टकरा गए। वैन में लगे एयर बैग की वजह से ड्राइवर सुरक्षित रहा, लेकिन वैन में सवार अन्य लोगों को भी चोट आई है। मौके से गुजर रहे शिवगंज एसडीएम नीरज मिश्र ने अपनी निजी कार से घायल युवकों को शिवगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *