वैलेट पार्किंग में खड़ी कार से मोबाइल चोरी का आरोप, दो कर्मचारी हिरासत में

जालंधर| होटल पार्क प्लाजा में ग्राहक ने वैलेट पार्किंग स्टाफ पर कार से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने पार्किंग के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौतम ने बताया कि अपने परिवार के साथ होटल परिसर में शॉपिंग के लिए आया था। उसने अपनी कार पार्क करने के लिए वैलेट पार्किंग के कर्मचारी जगतार को चाबी सौंप दी। करीब 15-20 मिनट बाद जब गौतम अपनी गाड़ी से मोबाइल लेने वापस लौटा, तो कार में रखा मोबाइल गायब था। गौतम ने तुरंत पार्किंग स्टाफ से पूछताछ की, इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी शिकायत की कि उनकी गाड़ियों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने वैलेट पार्किंग कर्मचारी जगतार और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लेकर थाना बारादरी के हवाले कर दिया। दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए कर्मचारी जगतार ने चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने तर्क दिया कि जब उसने गाड़ी पार्क की, तब उसमें फोन मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *