आगर मालवा में ठंड के मौसम को देखते हुए वैश्य महासम्मेलन और कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) की जिला इकाइयों ने कंबल बांटे। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को ठंड से राहत देने के लिए 50 कंबलों का वितरण किया गया। अस्पताल प्रशासन को दिए कंबल संघ के सदस्यों ने बताया कि कंबल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील और अस्पताल स्टाफ को सौंपे गए, ताकि इन्हें जरूरतमंद मरीजों और उनके साथ रह रहे परिजनों तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री डॉ. पंकज अटल ने कहा कि संगठन समाजसेवा के ऐसे कार्य भविष्य में भी लगातार करता रहेगा। विधायक प्रतिनिधि पारस जैन ने भी जरूरत के अनुसार जनहित में सेवा कार्य आगे बढ़ाने की बात कही। सिविल सर्जन ने जताया आभार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील ने इस सहयोग के लिए वैश्य महासम्मेलन और कैट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में यह पहल मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। कई लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान कैट के जिला अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर जैन, वैभव मारू, पीयूष जैन, आशुतोष अग्रवाल सहित कई समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


