नगर मध्यदेशीय वैश्य विकास समिति की ओर से 23 अगस्त को सुबह 7 बजे कुलदेवता की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। सुबह 9 बजे कचहरी चौक से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे।


