वैष्णो देवी मंदिर में 25 को होगी चौकी

लुधियाना| भव्य चौकी 25 दिसंबर को माता वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर में करवाई जाएगी। इसके उपलक्ष्य में महानगर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। सनातन धर्म सेवा परिवार के चेयरमैन हितेश जग्गी, वाइस चेयरमैन केके सूरी, महासचिव अजय सचदेवा व मॉडल व टी-सीरीज कलाकार भाविक जग्गी पखोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में पहुंचे और मां बगलामुखी तथा महंत प्रवीण चौधरी का आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्यों ने महंत प्रवीण चौधरी को चौकी का निमंत्रण भी दिया। हितेश जग्गी व केके सूरी ने बताया कि चौकी सायं 7 बजे शुरू होगी। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कुमार संजीव एवं मॉडल तथा टी-सीरीज कलाकार भाविक जग्गी मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने लगा देंगे। परिवार की ओर से चौकी की तैयारियों बड़े जोरों से चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *