वॉलीबाल की राष्ट्रीय स्पर्धा खेलेंगे नगर के गौरव साहू

भास्कर न्यूज | कोरबा एसईसीएल कोरबा कालोनी के सुभाष ब्लाक निवासी गौरव साहू का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनका चयन राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता रविवार से 11 जनवरी तक बनारस, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही है, जिसमें गौरव साहू भाग लेंगे। गौरव स्कूल नेशनल और यूनिवर्सिटी लेवल की प्रतियोगिता खेल चुके हैं। उनके चयन पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष नवीन पटेल, सचिव एवं छत्तीसगढ़ वालीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, ज्ञानेश तिलवनकर ने गौरव को प्रोत्साहित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *