वोटर लिस्ट अपडेशन में तेजी लाएं चुनाव अधिकारी: एडीसी

भास्कर न्यूज | अमृतसर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-एडीसी रोहित गुप्ता ने अमृतसर जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स के साथ गूगल मीट की। एडीसी रोहित गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने विशेष रूप से साल 2003 में जन्मे नए मतदाताओं को साल 2025 की वोटर लिस्ट के साथ मैप करने के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 और 6 जनवरी को चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसे देखते हुए अमृतसर जिले के सभी अधिकारियों को 4 जनवरी 2026 तक डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री का बैकलॉग हर हाल में क्लियर करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *