दुमका| दुमका निकाय चुनाव में सोमवार को घर में मत देने की बात कहकर निकाला कुमारपाड़ा का 75 वर्षीय प्रहलाद कापरी लापता हो गया। बेटे संजय कुमार ने मंगलवार को नगर थाना में पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। संजय ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पिता यह कहकर घर से निकले कि मतदान करने जा रहे हैं और थोड़ी देर में आ जाएंगे। देर शाम तक वापस नहीं आए तो हर जगह उनकी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में जाकर पता किया, पर उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


