तेज हवा और बूंदाबांदी से लोहरदगा का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरा, 27 तक बारिश के आसार

जिलेभर में बीते कुछ दिनों से दोपहर में पड़ रहे गर्मी और सुबह शाम ठंड रहने के साथ बीती शाम हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार को बदले मौसम के बाद बारिश से राहत तो मिला है। परंतु आगे 27 फरवरी तक बारिश के आसार बने रहने की अनुमान लगाई गई हैं। मंगलवार को भी सुबह में आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद आसमान एक बार फिर साफ देखने को मिला। हालांकि बीते शाम हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। बीते कुछ दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच गया था, जो मौसम बदलने के बाद 24 से 25 डिग्री पर आ पहुंचा था। वहीं जहां लोगों को दोपहर में गर्मी से राहत मिली है, वहीं आम और लीची के फलों को बारिश से फायदा भी हुआ है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज की गई है। आगे 1 सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार जाने का अनुमान जताया गया है। बीते कुछ दिनों से शहर सहित जिले के अलग अलग जगहों पर गन्ने की जूस वाली ठेले, शीतल पेय पदार्थों के दुकानें भी बढ़ गई है। आगे अनुमान जताया गया है कि मार्च में पड़ने वाली गर्मी मई और जून की गर्मी का एहसास करा सकता है। इस बीच तेज गर्मी के बीच बारिश के आसार भी बने रहेंगे। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंकर कुमार सिंह से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि आगे प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। आगे एक सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है। अभी मौसम में दबाव कम बनने के कारण बूंदाबांदी और हवाएं चल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक, डॉक्टर शंकर कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *