लोहरदगा|एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा प्रांगण में सीबीएसई के निर्देश पर प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व में कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। परीक्षा जीवन की एक अहम कसौटी होती है, जो हमारे ज्ञान तथा मेहनत को परखती है। यह केवल अंक पाने का जरिया नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को निखारने का अवसर भी प्रदान करती है। परीक्षा की उपयोगिता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हमारी अध्ययन की आदतें मजबूत होती हैं और आत्म-नियंत्रण व अनुशासन की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों के इस कठिन समय में प्राचार्य महोदय के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया और गलत साधनों के प्रयोग के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया। प्राचार्य (केंद्र अधीक्षक) के अंतर्गत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने 17 फरवरी से परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा रहा है।


