व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच पर जोर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गायत्री विद्यापीठ में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयराम मोटलानी एवं नीलम मोटलानी द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार, समय प्रबंधन तथा जीवन में अनुशासन के महत्व से अवगत कराना था। अतिथि परिचय सांस्कृतिक प्रभारी रूपाली गांधी के द्वारा दिया गया। स्वागत सम्मान एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार द्वारा किया गया। सत्र के दौरान मोटलानी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारण, अध्ययन की सुव्यवस्थित योजना, तनाव प्रबंधन, नैतिक मूल्यों तथा बेहतर निर्णय क्षमता विकसित करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि मजबूत व्यक्तित्व केवल बाहरी प्रस्तुति से नहीं बल्कि अच्छे विचारों, सही आदतों और संतुलित जीवन शैली से बनता है। उक्त कार्यक्रम में समूह चर्चा तथा जीवन प्रबंधन से जुड़े प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए। जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने और प्रतिदिन छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास करने की प्रेरणा दी गई । दूसरे सत्र में नैतिक शिक्षा पर मार्गदर्शन दिया गया दूसरे सत्र में नीलम मोटलानी द्वारा शिक्षकों को नैतिक शिक्षा पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया, जिसमें उन्होंने नैतिक शिक्षा को जीवन की नींव बताते हुए कहा कि सफलता वहीं टिकाऊ होती है जहां अच्छे संस्कार और मजबूत चरित्र होते हैं। आप सभी इस दिशा में मजबूती से कार्य कर रहे हैं आप सभी बधाई के पात्र हैं। अंत में जयराम मोटलानी एवं नीलम मोटलानी का सम्मान दुपट्टा एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। उक्त आयोजन में गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, गगन लड्ढा, निकुंज सिंघल, सूर्यकान्त चितलांग्या मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *